बुलंदशहर, मार्च 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को उसका पति खेतों पर गया हुआ था। घर पर वह अकेली थी। तभी गांव निवासी महिला समेत छह लोग घर के अंदर घुस आये।और मारपीट करने लगे। महिला ने सारी मर्यादाओं को तार तार करते हुए साथ आये लोगों से इज्जत लूटने की बात कही। आरोपियों ने उसे गलत नीयत से कमरे में खींचकर पेट पर रात मारी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपने आप पर शर्मिंदगी महसूस करते हुए वह मानसिक रूप से परेशान हैं। तथा किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम देने पर विवस है। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.