गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पति गांव गए हुए थे, पति के लौटने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पति अपने गांव गए हुए थे और वह घर पर अकेली थीं। आरोप है कि 19 दिसंबर की रात में लगभग दो बजे पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन घर में घुस आया और उन्हें डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि तब से वह मानसिक तनाव में थीं। पति के वापस लौटने पर उन्होंने पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.