मुरादाबाद, जुलाई 14 -- थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी ब्रह्मानन में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव बहेड़ी ब्रह्मानन निवासी मीना पत्नी लाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी प्रिंस पुत्र प्रेमपाल उनके घर में घुस आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।पीड़िता का यह भी आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भोजपुर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना भोजपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोप...