कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ परिचित युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि 13 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान करारी थाना क्षेत्र के अवाना आलमपुर गांव का परिचित रिंकू पुत्र हरिश्चंद्र बहाने से घर आया। उसने जानलेवा धमकी देते हुए दुराचार किया। इसके बाद फरार हो गया। मामले में महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। मुकदमे की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.