हापुड़, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में सोमवार को एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक युवक का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से एकतरफा प्रेम के चलते उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना यह भी पढ़ें- मुर्गी फार्म पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के ल...