घर में घुसकर लूटपाट मामले में चार पर केस
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- हलिया, हिसं। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटपरा गांव घर में घुसकर लूटपाट मामले में पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में घुसकर बाक्स का ताला तोड़ नगदी और आभूषण लूट ले गए थे।क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी विकास सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह 30 सितंबर को रिश्तेदारी में गए थे। पत्नी एक कमरे में सोई थी। रात में तीन से चार की संख्या में लोग घर में घुस गए। अंदर रखे बॉक्स तोड़कर 61 हजार रुपये नगदी और आभूषण चुरा ले गए। साथ ही दो बोरी चावल, 8 बोरी गेहूं समेत अन्य सामान भी उठा ले गए। सुबह जब पत्नी ने घर के अंदर सारा सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.