संभल, फरवरी 14 -- थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बिचौला में बुधवार शाम घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुस्तकीम पुत्र अल्लाहमेहर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उसकी बकरी पड़ोसी के घर में चली गई थी। इसी बात पर पड़ोसी और उसके बेटे लाठी-डंडे व चाकू लेकर उसके घर में घुस आए, गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर प्रार्थी की मां और भाभी के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरीयत पुत्र फिरासत, मुवीम व अजीम पुत्र सरीयत तथा हारुन पुत्र निजाकत के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.