गुड़गांव, मार्च 26 -- सोहना, संवाददाता। सोहना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चमनपुरा में दबंगों का भारी दुस्साहस देखने को मिला है। यहां असामाजिक तत्वों ने एक परचून दुकानदार के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियार से हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन वारदात के बाद से सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गांव चमनपुरा निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में ही उनकी परचून की दुकान है। गांव के ही मिंटू और भजनलाल असामाजिक प्रवृत्ति के युवक हैं, जो अपनी दादागिरी से ग्रामीणों को डरा-धमकाकर रखते हैं। आरोप है कि ये लोग कई बार दहशत फैलाने के लिए ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.