घर में घुसकर लाठी, डंडा और सरिया से हमला, कई घायल
मथुरा, जून 25 -- कस्बा छाता अंतर्गत चन्दुपुरा मोहल्ले में मंगलवार सुबह रंजिशन नामजदों ने घर में घुसकर लोगों पर लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख पथराव कर मकान का दरवाजा तोड पालतू पशु भी चुटैल कर दिये। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चन्दुपुरा मोहल्ला, छाता निवासी मीनाक्षी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे रंजिश और वर्चस्व को लेकर मोहल्ले के माधव, प्रवेश, देवो, विष्णु, हरिओम, नरेश और अन्य लोग लाठी, डंडे व लोहे के सरिया लेकर घर में घुस आये और हमला कर दिया। इस घटना में मीनाक्षी के पति विपिन कुमार, सास व ससुर गंभीर रूप से घायल हो गये। उसने पति को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसका गला दबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.