हरिद्वार, मई 26 -- खल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित राजविहार कॉलॉनी में एक गोशाला और घर में घुसकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने 40 से 50 लोगों पर जबरन गोशाला और घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कई लोग जगजीतपुर स्थित गोशाला में जबरन घुस आए। आरोप है कि वहां रह रहे परिवार के घर में रखे लॉकर से लाखों रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये नकद निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप लगाया पीड़ित परिवार के अनुसार नकदी और जेवरात घर में होने वाले विवाह के लिए रखे गए थे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के ल...