लखीमपुरखीरी, जून 17 -- सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के धूमराडीह गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना कर 45 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए।पीड़ित राम सिंह ने बताया कि चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने उनके बेटे के कमरे में रखी अलमारी का लॉक काटकर उसमें रखी तीन जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी के सिक्के तथा 45000 रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। छत पर जाकर देखा गया तो दो बक्से पड़े मिले जिनके ताले टूटे हुए थे। यह भी पढ़ें- किसान के घर से लाखों का सामान चोरी तब चोरी की घटना की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...