घर में घुसकर लाखों के जेवर ले उड़े चोर
सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- कादीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर उपाध्याय गांव निवासी एक व्यक्ति के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण के साथ कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय बीते 24 अप्रैल की रात मकान स्वामी विजय बहादुर यादव और परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोरी के बाद भागते समय चोर दरवाजे को बंद करके कुंडी को बाहर से बंद करते गए। सुबह सोकर उठे परिजन तो मकान का सामन चोरी और दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर पीड़ित परिवार के लोग छत पर चढ़कर पड़ोसी को बुलाकर बाहर से बंद कुंडी को खुलवाए। यह भी पढ़ें- बंद मकान को निशाना बना लाखों की हुई चोरी प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- नरेन्द्र नगर:बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.