घर में घुसकर लाखों के जेवर और सामान चोरी
बदायूं, जून 18 -- बदायूं। घर में घुसकर जेवर, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी करने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच कर रही है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ढोरनपुर निवासी अजीज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर घर में घुस आए और उनकी बहन कोशर का सोने का पेंडिल व चांदी की पाजेब, पत्नी और बेटी के सोने-चांदी के आभूषण, पीतल और चांदी के बर्तन तथा नए कपड़े चोरी कर ले गए।सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर में रखा संदूक भी करीब 100 मीटर दूर पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.