घर में घुसकर लाखों की चोरी
रुडकी, अप्रैल 30 -- कलियर। क्षेत्र के मेंहवड कला गांव में दिन में ही घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी ओर सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेंहवड कला निवासी अनिरुद्ध सैनी ने पुलिस कोदी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके परिजन किसी काम से कहीं गए हुए थे तो दिन में ही चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के के जेवर हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। जैसे ही परिजन वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ है ओर उसका सामान बिखरा पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.