शामली, अप्रैल 10 -- थाना क्षेत्र के गांव में एक घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई, साथ ही परिवार की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर चोरी करने व युवती को अगवा करने का आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उनके पड़ोसी अहसान अक्सर उनके घर आता-जाता था, जिस पर पहले से ही शक था। 05 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। 06 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे उनकी पत्नी की आंख खुली तो उनकी 18 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। पुत्री का तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो शक और गहरा गया।पीड़ित का आरोप है कि अहसान ने पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब घर के सेफ को चेक किया गया तो उसमें रखे करीब 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी भी गायब मिले। चोरी गए सामान में करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.