सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में 30 अप्रैल की भोर करीब चार बजे एक घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बिजेश्वर तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि भोर के समय घर के अंदर खटखट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने रोशनी में देखा तो गांव के ही राकेश त्रिपाठी और उनका पुत्र प्रिंश त्रिपाठी उर्फ राजा बक्से का ताला तोड़कर सामान निकाल रहे थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्हें अंधेरे के कारण पहचाना नहीं जा सका। शोर मचाने पर आरोपितों का पीछा किया, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण उन्हें पकड़ नहीं सका और आरोपी सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जा...