घर में घुसकर लाखों का आभूषण ले गए चोर
गाजीपुर, जून 13 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना के बहतुरा गांव में शुक्रवार की देर रात सिवान में स्थित रामऔतार यादव के घर मे छत के रास्ते घुसे चोरों लाखो रुपये के आभूषण सहित नकदी लेकर चले गये। लेकिन के परिवार के सदस्यों को जानकारी तक नहीं हुई। शनिवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे, तब देखा के सभी सामान बिखरा पड़ा है। उन्होने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। प्रकरण संज्ञान में है पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.