घर में घुसकर रॉड से हमला, तीन पर केस दर्ज
गोरखपुर, अप्रैल 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा में मनबढ़ों ने एक महिला के घर में घुस कर रॉड से हमला कर दिया। महिला ने गांव के ही रहने वाले जय प्रकाश, आदित्य और रिंकी के खिलाफ नामजद्द तहरीर दे कर केस दर्ज करवाया है। पड़िता सुनैना देवी ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र और पड़ोस के बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी के लड़के से विवाद हो गया, जिसको लेकर पड़ोसी जयप्रकाश, उनका पुत्र आदित्य और रिंकी गोलबंद होकर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर घर में घुस गए और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उनके पुत्र को गंभीर चोट आई है। पुलिस तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.