जौनपुर, अप्रैल 24 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने रॉड से हमला कर पति पत्नी को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।नगर के खानजादा मोहल्ला निवासी शबनम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार सायं मेरे पड़ोसी शारिक, शालू , नन्हका पुत्र गण मो. अली के साथ माता अकबरी ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे घर पर रॉड से हमला कर दिए। गाली गलौज करते हुए मेरे पति मो. अमीर के हाथ पर रॉड से मारकर घायल कर दिया। मुझे भी सभी मिलकर मारा पीटा और घर से जाते हुए जान से मारने की धमकी दिया। हम पति पत्नी ने निजी अस्पताल में अपना ईलाज करवाया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...