रामपुर, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के हस्सान का मझरा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने राजमिस्त्री के घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी और मां को भी नहीं बख्शा गया। तीनों घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मझरा हस्सान निवासी मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद नबी पेशे से राजमिस्त्री हैं। गुरुवार देर शाम वह गांव में खड़ा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया और वह अपने घर लौट आया। आरोप है कि कुछ देर बाद गांव के ही पांच लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मोहम्मद अली को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी और मां को भी हमलावरों ने पीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.