गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शाहपुर इलाके में 20 साल की एक लड़की के साथ रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि एक व्यक्ति बहाना बनाकर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान कपड़े निकालकर गलत हरकत करने लगा। चीखने पर मां दौड़ते हुए आईं। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।शाहपुर थाने में पीड़ित लड़की ने घटना के 03 दिन बाद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी रहमत अली की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रहमत अली शाहपुर इलाके में ही किराए के घर में रहता है।शाहपुर इलाके में 20 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता बाहर रहते हैं। आरोप लगाया कि 5 मार्च को उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी रहमत अली मेरे घर पर आया...