बहराइच, फरवरी 28 -- नानपारा। कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता है। गुरूवार देर रात गांव का ही एक युवक घर मे घुस कर लाइट बन्द कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर जेठ व चचेरे ससुर आ गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश करने लगे। जिसपर आरोपी धक्का देकर भाग गया। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...