मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक युवक और उसकी मां पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीला भी की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। पीड़िता के अनुसार घर के सामने तंजीम रहता है। बीते 1 अप्रेल को तंजीम और उसकी मां आमदा बेगम जबरन घर में घुस आए। गाली देने से मना करने पर आरोपी तंजीम ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार उसने अश्लीलता भी की। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर आरोपी तंजीम और उसकी मां के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देन...