घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
शामली, जून 25 -- शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव उल्हेनी निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव उल्हेनी निवासी एक महिला ने बताया कि 20 जून की रात करीब 10 बजे वह अपनी तीन बेटियों के साथ घर पर मौजूद थी, जबकि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी सावन घर में घुस आया और कमरे में अकेली सो रही उसकी बेटी को बदनीयती से पकड़ लिया। पीड़िता के अनुसार युवती के शोर मचाने पर वह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि लोगों को आता देख आरोपी ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उसके गले में चुन्नी डालकर घसीटा। इतना ही नहीं आरोपी ने चुन्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.