हमीरपुर, अप्रैल 6 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने घर में घुसकर अश्लील हरकत करने व छेड़खानी की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अपने कमरे में सो रही थी। तभी रात 11 बजे गांव निवासी दिनेश तोमर पुत्र महाराज सिंह कमरे के अंदर घुस आया तथा मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। जब मैने शोर किया तो मेरे परिजन जाग गए। वह अंधेरे में मौके पाकर भाग निकला। युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.