मिर्जापुर, जून 26 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवादस्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुसकर युवक ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध गुरुवार को केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप हैकि 20 जून की शाम उसके माता पिता बाहर दुकान पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर युवक घर में घुस आया और उससे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर युवक छेड़खानी और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज इसी बीच परिजन घर आ गए। देखते ही युवक मौके से भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर छे...