घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ में मुकदमा
आगरा, जून 20 -- जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 19 जून की शाम आरोपित सर्वेश अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके देवर के घर में घुस आया। आरोपितों ने आते ही उनकी बेटी, देवर और देवरानियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपितों ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ और अभद्रता की। विरोध पर बेटी के सिर पर वार कर दिया। वह बेहोश हो गई। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर सर्वेश, संतोष कुमार, विवेक, रामचरण, नजीर खान आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.