रामपुर, अप्रैल 22 -- स्वार। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर हाल निवासी की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही है। आरोप है कि कि 21 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे सुहैल पुत्र भुट्टो निवासी ग्राम धम्मन थाना टांडा उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.