बलिया, मई 22 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के एक वार्ड में घर में अकेली युवती के साथ दो सगे भाइयों द्वारा मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसे दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जब युवती का छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस छानबीन में जुटी है।बुधवार की शाम युवती के माता-पिता और बड़ा भाई किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गए थे। घर में केवल युवती और उसकी बहन मौजूद थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोस के रहने वाले दो सगे भाई जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उग्र होकर उसे जमीन पर पटक दिया और बर्बरतापूर्वक पीटने लगे। बीच-बचाव ...