गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद गोला क्षेत्र के ग्राम नगवा में प्रेम में एक युवती से घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने के आरोप में गोला पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि घटना 10 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे की है। उस समय उसके माता-पिता रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और घर पर वह मौजूद थीं। आरोप है कि गांव के ही साबिर अली घर में जबरन घुस आया और मारपीट करते हुए उनके साथ अभद्रता व छेड़खानी करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। जाते-जाते आरोपी ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। प्रकरण में गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.