हापुड़, मार्च 9 -- नगर के आदर्श नगर मोहल्ले में घर में घुसकर युवती पर लोहे की रॉड से हमले की घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बब्बू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि आठ मार्च की रात को वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि उसी दौरान अनवार, जुल्फी,नदीम, जुबैर, नसीम, आमिर, तथा हैदर और अरकम,समेत तीन-चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचा लेकर जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसकी बेटी हदीशा ने गाली देने का विरोध किया तो सभी आरोपी भड़क गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान आरोपी अनवार ने लोहे की रॉड से युवती के सिर पर जोरदार वार कर दिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.