घर में घुसकर युवती को पीटा, कारों के शीशे तोड़े
फिरोजाबाद, मई 14 -- युवती ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ परिवार की रंजिश को लेकर मारपीट करने, घर में तोड़फोड़ करने, वाहनों को तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने लाठी डंडों के साथ उसके भाई और मां के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवती कोर्ट गई और आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना उत्तर में कंचन निवासी सरस्वती नगर ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है कि परिवार की माया देवी निवासी आर्य नगर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। परिवार के राजीव शर्मा, अतुल, हिमांशू, उर्त्कष, नमन, अमन, जुगनू निवासीगण सरस्वती नगर उससे रंजिश मानते हैं। वह अपने भाई और मां के साथ घर पर मौजूद थी तभी आरोपियों ने आकर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी।मामले की ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.