शामली, मई 1 -- बाबरी। क्षेत्र के गांव भाजु से पीड़िता के पिता द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर देकर दो युवकों पर घर में घुसकर अकेली युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। घटना उस समय हुई जब युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि दो युवक जबरन घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की गई तथा जाते समय युवकों द्वारा युवती क़ो जान से मारने क़ी धमकी देने का भीं आरोप लगाया गया हैं।उक्त मामले में पीड़िता के पिता विरपाल पुत्र राजवीर निवासी भाजु ने बाबरी थाने में पहुंचकर दोनों आरोपियों विनीत पुत्र नरेन्द्र व शुभम पुत्र श्याम सिंह निवासी भाजु के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.