पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचूटांडा निवासी शबनम पत्नी मोहम्मद जहांगीर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति मजदूरी करने जाते हैं। वह गांव में किसी काम से वाहिद खान के घर गई हुई थी। 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे इमरान और रेहान उसके घर आए और टिन डालने को लेकर उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पुत्री सानिया के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.