रुद्रपुर, फरवरी 22 -- किच्छा। मामूली विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर दो युवतियों को डंडों से पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फारुख गौटिया सिरौली निवासी आयशा बी पत्नी इकबाल अहमद ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब पांच बजे मोहल्ले में रहने वाली नसरीन पत्नी महबूब से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात करीब आठ बजे वह घर का सामान लेने के लिए पास की किराना दुकान पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान महबूब और नावेद डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। शोर-शराबा होने पर उसकी भाभी आशिया बी पत्नी अकील बच्चों को लेकर दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गईं। आरोपियों ने उसकी पुत्री नगमा बी और खुशी के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर पर दोनों आरोपियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.