घर में घुसकर युवक से मारपीट
काशीपुर, मई 18 -- काशीपुर। घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे गंभीर रूप से कर दिया। भांजी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी सर्वेश पत्नी मोर सिंह ने तहरीर देकर कहा कि तीन मई की रात करीब साढ़े सात बजे, जब वह बाजार सामान लेने गई थी। तब बबली, विष्णु और विशाल नामक तीन व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर उसके मामा 29 वर्षीय सोमपाल सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना की जानकारी उसकी बेटी सलोनी ने फोन पर दी। घर पहुंचने पर उसने मामा को लहूलुहान हालत में पाया, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल और फिर वहां से गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया। बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक मारपीट के कारण उसके मामा की रीढ़ की हड्डी टूट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.