पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुनी निवासी मुनीश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि दो अप्रैल को रात साढे नौ बजे गांव का ही नरेंद्र कुमार पुत्र राम सहाय उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग उसके घर पर आ गए। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.