बुलंदशहर, मार्च 22 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में एक आरोपी युवक ने पुन: आकर फायरिंग को अंजाम दिया। नगर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में मोहल्ला इस्लामाबाद गली नंबर छह निवासी पीड़ित अब्दुल पुत्र बाबू खान ने तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च की दोपहर को जुबैर पुत्र असलम और हासिम पुत्र नामालूम उसके घर पर आए। आरोप है कि उक्त दोनों आरोपियों द्वारा गाली-गलौच की गई और पीड़ित के भतीजे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद जुबैर आया और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनसे उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस ने आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.