घर में घुसकर युवक पर हमला, दो घायल
गंगापार, मार्च 20 -- करछना क्षेत्र के भुंडा गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव में पहुंचे उसका चचेरा भाई भी जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित इंद्रजीत शर्मा 17 मार्च की सुबह घर पर गाय को चारा दे रहा था। तभी गांव के समीर पाण्डेय उर्फ छोटे पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, सुशील पाण्डेय उर्फ पंडित, राहुल पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय उर्फ सिप्पू, योगेश पाण्डेय व दो अज्ञात लोग लाठी-डंडा व टंगारी लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में इंद्रजीत के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव में पहुंचे उनके चचेरे भाई अरविन्द कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.