मथुरा, मई 2 -- थाना जैंत अंतर्गत गांव नगला माली में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ नामजदों ने घर में घुस लाठी, डंडो से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को गांव नगला माली निवासी अन्नू ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब साढे छह बजे वह अपने खेत से घर आया था। तभी गांव के नामजदों ने मामूली बात को लेकर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके हाथों की उंगली और पैरों में गंभीर चोट आई हैं। शोर शराबा होने पर परिजन व अन्य लोगों का आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद देवकी, संजय,सुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.