घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
मेरठ, जून 7 -- थाना क्षेत्र के गांव रोहटा में शनिवार रात मामूली विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर सो रहे युवक पर धारदार हथियारों और लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर युवक को तब तक पीटते रहे, जब तक वह मरणासन्न अवस्था में नहीं पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। रोहटा निवासी साजिद पुत्र शौकत की पत्नी महसर अपनी चप्पल लेने पड़ोसी साइस्ता पत्नी अनवार के घर गई थी। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया और साइस्ता तथा उसके पुत्र उमेर और समीर ने महसर के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह महसर जान बचाकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शाम को काम से लौटे साजिद को जब पत्नी ने पूरी घटना बताई तो वह विरोध जताने के लिए आरोपियों के घर पहुंचा। इसी बात से नाराज होकर रात करीब 10 बजे साइस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.