घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी अश्वनी कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनका पड़ोसी अजय एक युवती को लेकर चला गया था। इस मामले में अजय और उसके परिवार को शक था कि अश्वनी युवती के परिवार का पक्ष ले रहा है, जिसके कारण वे उससे रंजिश मानते थे। आरोप है कि 16 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे अश्वनी घर पर खाना खा रहा था। तभी सुरेश, राजेश, चमेली देवी और फूलचंद लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजेश ने लोहे की रॉड से अश्वनी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर चाचा सोहनलाल और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.