मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोली त्रिशूल मंदिर के समीप बुधवार घर में घुसकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया। घटना को लेकर नितिन कुमार ने नगर थाने में आवेदन दिया है। ​पुलिस को बताया है कि दोपहर करीब 11:30 बजे आरोपित मोनू पटेल, रवि कुमार और उनके साथ आए 8 से 10 अज्ञात जबरन उसके घर में घुस गए। हमलावरों ने घर का मेन गेट तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। ​पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसपर चाकू और पिस्टल के बट से सिर पर वार किया, जिसमें सिर फट गया।घटना के समय घर में केवल पीड़ित और उसके पिता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ऑटो चालक पर हमला, रॉड से सिर फोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...