घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल
बुलंदशहर, मार्च 21 -- नगर के मोहल्ला शांतिनगर में रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर एक युवक की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का शोर सुनकर उसके भाईयों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में शांतिनगर भूड़ निवासी पीड़ित सादमान पुत्र हारम अली ने तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च को वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले के ही राशिद व सलमान पुत्र सलीम, अर्श व आयान पुत्र राशिद और अदनान पुत्र जब्बार एक राय होकर धारदार चाकू और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपी सलमान ने सादमान के छोटे भाई महताब को जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर चाकू से वारकर घायल कर किया। सादमान ने शोर सुनकर मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.