सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- लंभुआ, संवाददाता। एक हफ्ते पूर्व दलित विवाहित महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड की दलित विवाहिता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर लंभुआ के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि वह एक हफ्ते पहले उसके घर पर आया था और उसके घर में घुसकर जबरन दुराचार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी असगर को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.