फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- शिकोहाबाद। पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी युवक ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऋषि कुमार निवासी काजीटोला शुक्रवार को अपने घर पर था। तभी रात 9 बजे करीब पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही युवक के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब पीड़ित के विरोध किया तो पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के सिर में लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पड़ोसी पीड़ित, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.