रामपुर, मई 12 -- आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीट कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा के मझरा निवासी वीरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि बीते रविवार की रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही हरप्रीत सिंह उर्फ पीतू का उसके पास फोन आया और उसने वीरपाल की लोकेशन पूछी। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद लोकेशन पाकर सतेंद्र सिंह उर्फ काका और सर्वजोत सिंह उर्फ सादा निवासी गांव खूटाखेड़ा उसके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों पर घर में घुसकर पिटाई का आरोप, किशोरी घायल दोनों आरोपियों ने वीरपाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो...