घर में घुसकर युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी; चार पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 11 -- उमरी बेगमगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहली घटना में बच्ची माझा सोनौली मोहम्मदपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक की पिटाई कर दी, वहीं दूसरी घटना में बहादुरपुर गांव में भतीजे समेत दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बच्ची माझा सोनौली मोहम्मदपुर निवासी ननके पुत्र सरजू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उसके भाई रामसागर के साथ लाठी, मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बाराबंकी जनपद के थाना दरियाबाद क्षेत्र के कोयलावर माझा निवासी रामबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.