घर में घुसकर युवक को चाकू, लोहे के पाइप से किया लहूलुहान
हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में घर के भीतर घुसकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक पर चाकू, लोहे के पाइप, टूटी कांच की बोतल और अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोपाल बस्ती, शनि देव चौक के निकट, जगजीतपुर कनखल निवासी राहुल कुमार ने शिकायत कर बताया कि घटना 29 जून की रात की है, जब वह घर के अंदर खाट पर बैठकर खाना खा रहे थे। आरोप है कि गुरजीत, रोहित एवं अक्षय और अभिषेक निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना खानपुर अपने सात-आठ अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।आरोप यह भी पढ़ें- हरिद्वार में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.