गोरखपुर, मार्च 22 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया में मनबढ़ युवकों ने एक युवक को घर में घुसकर पीट दिया। पीड़ित कुलदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह भीटी रावत स्थित जिम में व्यायाम कर रहा था, तभी विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी साथियों के साथ उसके घर पहुंच गए और मारपीट करते हुए उसे बाग में ले जाकर पीटा। बचाव में आई उसकी मां को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना में युवक का मोबाइल भी गायब हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों को पाबंद कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.